कुरुक्षेत्र। नगर की सबसे प्राचीन संस्था श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के 30 नवंबर को होने वाले चुनावों के लिए चुनाव चिह्नों का आवंटन किया गया। इस चुनाव में दोनों पैनल प्रमुखों की पहली पसंद एक ही चुनाव चिह्न उगता सूरज था। इसलिए पैनल प्रमुखों की उपस्थिति में ड्राॅ से निर्णय लिया गया।
ड्राॅ विजेता सत्य प्रकाश गुप्ता को उगता सूरज एवं द्वितीय पैनल प्रमुख विशाल सिंगला को जीप चिह्न दिया गया। दोनों पैनल इस प्रक्रिया से संतुष्ट थे। इस अवसर पर निर्वाचन अधिकारी बृज भूषण जिंदल, उप-निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार सिंगला एवं सुरेन्द्र सिंह भट्टी एवं दोनों पैनल के सभी उम्मीदवार मौजूद रहे।