शाहाबाद। रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में ट्रॉफी प्राप्त करते विजेता विद्यार्थी। विज्ञप्ति
शाहाबाद। माता रुक्मणि राय आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल खरींडवा में इंटर स्कूल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया, जिसमें आइंस्टीन इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने फिजिकल ट्रेनर हर्ष के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन किया और कई अन्य स्कूलों के प्रतिभागियों को पछाड़कर कई पदक जीते और स्कूल व अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में 11 स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। आइंस्टीन इंटरनेशनल स्कूल के 24 विद्यार्थियों ने इस चैंपियनशिप में भाग लिया। सतनाम ने स्वर्ण पदक, आरवी व आरव ने रजत पदक और पूर्वी, रियांश, अर्णव, तृषा व गुनरीज ने कांस्य पदक हासिल किया। अध्यक्ष देवेंद्र सिंगला ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। स्कूल निदेशक दीपाली सिंघल व वाइस प्रिंसिपल संध्या वर्मा ने बच्चों व उनके फिजिकल ट्रेनर को बधाई दी और भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत करने की प्रेरणा दी।