कुरुक्षेत्र। हरियाणा स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन (हसला) के जिला प्रधान डॉ. तरसेम कौशिक ने जिला कार्यकारिणी का गठन किया, जिसका कार्यकाल तीन वर्ष तक रहेगा। डॉ. तरसेम कौशिक ने बताया कि हरियाणा में लगभग 32000 प्राध्यापक विद्यालयों में कार्यरत है। डॉ. तरसेम कौशिक ने बताया कि जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है जिसमें सतबीर कौशिक को हसला का चेयरमैन, डॉ. दिनेश यादव एवं डॉ. शीशपाल जांगड़ा को संरक्षक बनाया गया है।
राजेश सैनी को वरिष्ठ उपप्रधान बनाया गया है। जय प्रकाश गागट को महासचिव व उप महासचिव पद की जिम्मेदारी संदीप फौगाट को दी गई है। अलीशेर को वित्त सचिव, डॉ. रामशरण को उप वित्त सचिव बनाया गया है। संजीव जिंदल को प्रेस सचिव, जितेंद्र को उप प्रेस सचिव, डॉ कृष्ण कुमार तथा संजीव परूथी को प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी दी गई। देवेंद्र जिंदल को ऑडिटर बनाया गया है। रविदत्त, अनिल चौधरी, तरणदीप सिंह, रामकुमार, नरेश शर्मा, सुमन लता, रवींद्र कुमार को उप प्रधान का दायित्व दिया गया है।
अरविंद कुमार, अनुज कुमार, सोमदत्त, रामकुमार, डॉ. गुरचरण सिंह, धर्मपाल, सोहन लाल, डॉ. मिनटों, पवन कुमार,राजेंद्र कुमार तथा अरुण बंसल को सचिव, संजीव कुमार, मनोज कुमार, विकास शर्मा, रेणु बाला, जसविंदर सिंह, हरविंदर सिंह, विपुल शर्मा, सतीश शर्मा, चंद्रिका, सुशील कुमार को संगठन सचिव, बारु राम, जगबीर पन्नु, बलबीर कुमार, रमाकांत, सुरेश राणा, राजकुमार कथूरिया, आशिमा, सरोज रानी, स्वाति चौधरी, सुंजन सांघी, कैलाश सैनी को संयुक्त सचिव बनाया गया। शैक्षिक प्रकोष्ठ में प्रवीण कुमार को संयोजक तथा अनिल घई, संजीव कुमार, संदीप चंदेल, बलविंदर पाल, डॉ. सविता खरब, मुकेश कुमार, संजीव कुमार तथा संजय कुमार को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया।