फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली प्रभात फेरी, हुआ भव्य स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लाडवा। संस्था श्री राम हनुमान रामलीला समिति की ओर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में प्रभातफेरियां निकाली जा रही हैं। इसी क्रम में सातवें दिन की प्रभातफेरी का स्वागत शिव शंकर सेवा समिति के सदस्य बीके गर्ग व श्री अग्रवाल सभा के पूर्व महासचिव राकेश गर्ग बबली के परिवार द्वारा उनके निवास स्थान पर और महावीर सेवा समिति द्वारा महावीर कॉलोनी स्थित खेड़ा मंदिर में किया गया।
विज्ञापन

समिति के प्रबंधक रणित कंबोज ने बताया कि समिति द्वारा शहर की सभी संस्थाओं के सहयोग से शिवरात्रि पर्व के लिए 31 दिवसीय प्रभात फेरी निकाली जा रही है जो प्रातः पांच बजे मेन बाजार स्थित शिव चौक से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई किसी के निवास स्थान पर पहुंचती है। जहां परिवार द्वारा प्रभात फेरी का स्वागत किया जाता है और भक्तजनों द्वारा वहां कीर्तन किया जाता है। इसी शृंखला में रविवार को प्रभात फेरी का स्वागत गर्ग परिवार द्वारा आतिशबाजी करके व पुष्प वर्षा कर किया गया। समिति की तरफ से समिति के संगीत निदेशक अनिल मलिक के नेतृत्व में पंडित सौरभ शर्मा, कुंवर सिंघल, विक्की मालिक, विक्की सेन, सुमित सिंघल, अनिल गुप्ता, विक्की शर्मा, कश्मीरी लाल, सोमनाथ सोमी, जसवंत अरोड़ा व राजेश वर्मा ने महादेव का गुणगान करके मंत्रमुग्ध कर दिया व अनिल मलिक के सज रहे भोले बाबा निराले चोले में भजन ने सभी भक्तजन को झूमने पर मजबूर कर दिया। समिति की तरफ से गर्ग परिवार व महावीर सेवा समिति को महादेव के आशीर्वाद स्वरूप स्मृति चिह्न भेंट किया गया। इस अवसर पर बाल किशन गर्ग, राकेश गर्ग बबली, प्रमोद गर्ग, विपिन शर्मा, अमित सिंघल, रोहित शर्मा, सागर कंबोज, संजीव शर्मा, शिवम तायल, केशव तायल, मोंटी, सौरव सैनी, राजन मंगला व संदीप गर्ग सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें