फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: प्रेरणा वृद्धाश्रम में किया गया सर्वपितृ अमावस्या श्राद्ध पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रेरणा वृद्धाश्रम में सर्वपितृ श्राद्ध अमावस्या पर विद्वान ब्राह्मणों की ओर से पूजन करवाया। बुजुर्गों ने अपने पितरों को श्रद्धा पूर्वक विदाई देते हुए दान इत्यादि भी किया।
विज्ञापन

प्रेरणा वृद्धाश्रम के संस्थापक एवं संचालक डाॅ. जय भगवान सिंगला ने बताया कि हर वर्ष की भांति सर्वपितृ अमावस्या श्राद्ध करने के साथ उन सभी बुजुर्गों को भी स्मरण किया गया, जिनका देहावसान वृद्धाश्रम में हुआ है। डाॅ. सिंगला ने कहा कि हमारे लिए आज का दिन भावुक कर देने वाला दिन है, क्योंकि आज हम उन सभी वृद्धों को अपने मन व हृदय से श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं जिन्होंने हमारे साथ यहां पर रहकर अपना जीवन यापन किया और अंतिम सांस भी यहीं पर ली। उन सभी बुजुर्गों का स्मरण करते हुए उन्होंने उनके कई रोचक वृतांत सुनाए। संस्था की अध्यक्षा रेणु खुंगर ने कहा कि कितने दुख का विषय है कि आज संतान अपने माता-पिता के प्रति अपने कर्तव्य को भूलती जा रही है और बुढ़ापे में उन्हें बोझ समझकर घर से बाहर निकाल देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें