कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सरस्वती शोध उत्कृष्टता केंद्र में हरियाणा सरस्वती हेरिटेज डेवलपमेंट बोर्ड पंचकुला की ओर से पवित्र सरस्वती नदी पर केंद्रित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन 20 जनवरी से किया जाएगा।
यह सम्मेलन विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल और ऑडिटोरियम में आयोजित होगा जिसमें देश-विदेश से आने वाले विद्वान, शोधकर्ता और बुद्धिजीवी सरस्वती नदी-भारतीय ज्ञान प्रणाली और संस्कृति की जननी विषय पर विचार-विमर्श करेंगे। मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती, कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा, हरियाणा सरस्वती विरासत विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच और बोर्ड के सीईओ डॉ. कुमार सुप्रविन भी कांफ्रेंस में शिरकत करेंगी।
सरस्वती शोध उत्कृष्टता केंद्र के निदेशक और छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी ने बताया कि कॉन्फ्रेंस के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। को-कन्वीनर लक्ष्य बिंद्रा, आयोजन सचिव अरविंद कौशिक, डॉ. लक्ष्मी गुप्ता और डॉ. दीपा नथालिया को जिम्मेदारी दी गई है। समिति के सदस्यों में डॉ. वीएमके पुरी, डॉ. एके गुप्ता, प्रो. मोहिंद्र चांद, डॉ. आर भास्कर, डॉ. वरुण जोशी, प्रो. सुनील ढींगरा, प्रो. अनिल मित्तल, प्रो. ब्रजेश साहनी सहित अन्य कर्मचारी शामिल हैं।