कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के भारत रत्न श्री गुलजारीलाल नंदा केंद्र में सालभर चलने वाले भारतीय संस्कृति को बढ़ाने वाले कार्यक्रम की शृंखला में 30 नवंबर को भारत रत्न श्री गुलजारीलाल नंदा केंद्र की ओर से संस्कृत स्तोत्र गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता हरियाणा संस्कृत अकादमी पंचकूला के सौजन्य से आयोजित होगी।
केंद्र की निदेशक प्रो. शुचिस्मिता ने बताया कि इस प्रतियोगिता में दो ग्रुप होंगे, इनमें जिले के स्कूल में पढ़ने वाले छात्र व छात्राएं भाग ले सकती हैं। जूनियर ग्रुप में कक्षा छह से आठ तक के छात्र व छात्राएं और दूसरे ग्रुप में नौवीं से लेकर 12वीं तक के छात्र भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता की शुरुआत में स्तोत्र की महत्ता पर एक व्याख्यान भी होगा जिसमें मुख्य वक्ता विवि की डीन इंडिक स्टडीज प्रो. कृष्णा देवी रहेगी व मुख्य अतिथि केडीबी सदस्य अशोक रोशा होंगे। इस मौके पर डॉ. सीडीएस कौशल, निदेशक, संस्कृत अकादमी पंचकूला भी मौजूद रहेंगे।