बाबैन। सांगवान खेल अकादमी, संघोर में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके खिलाड़ी अर्पित सांगवान का चीन में आयोजित होने वाले स्कूल गेम्स के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। अर्पित के चयन से क्षेत्र के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। अकादमी के प्रशिक्षकों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव की उपलब्धि बताया है।
खेल कोच अनिल सांगवान ने बताया कि अर्पित ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि अर्पित की सफलता क्षेत्र के अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेगा। उन्होंने बताया कि अब तक अकादमी के 14 खिलाड़ियों का चयन विभिन्न सरकारी विभागों में हो चुका है। संवाद