फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: टीबी उन्मूलन अभियान के तहत 226 लोगों के लिए सैंपल एकत्रित

विज्ञापन
बाबैन। टीवी मुक्त अभियान के तहत लोगों के सैंपल एकत्रित करती स्वास्थय विभाग की टीम। विज्ञप्ति
विज्ञापन
बाबैन। देश को 2025 तक टीबी मुक्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से गांवों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बाबैन के एसएमओ डॉ. रमन जैन के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के तहत 226 लोगों के बलगम, एचआईवी, ब्लड शुगर आदि के सैंपल एकत्रित कर उनकी जांच की गई।
विज्ञापन

एसएमओ डॉ. रमन जैन ने कहा कि टीबी उन्मूलन अभियान न केवल स्वास्थ्य सुधार में सहायक है, बल्कि यह सामाजिक, आर्थिक और राष्ट्रीय विकास को भी गति देता है। इस अभियान से देश टीबी मुक्त होगा जो स्वस्थ और प्रगतिशील समाज की स्थापना में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि टीबी (तपेदिक) उन्मूलन अभियान के कई लाभ है, जो व्यक्तिगत, सामुदायिक और राष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य और आर्थिक सुधार को बढ़ावा देते हैं। तपेदिक जैसी जानलेवा बीमारी का समय पर इलाज होने से मृत्यु दर में कमी होती है और रोगी स्वस्थ हो जाते हैं, जिससे उनकी जीवनशैली में सुधार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें