फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शहर में जाम से निपटने के लिए बनाईं अलग से टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस ने शहर में जाम से निपटने के लिए विशेष प्लान तैयार किया है। इसके लिए पुलिस की एक अलग टीम का गठन किया गया है साथ ही डायल-112, राइडर्स और पीसीआर कर्मियों ड्यूटी भी लगाई गई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि जाम के दौरान वाहनों के टकराने की आशंका बनी रहती है। जाम से निपटने के लिए अलग से टीम बनाई है। इसके अलावा हाईवे व शहर में तैनात डायल-112, राइडर और पीसीआर की ड्यूटी लगाई गई है। यह टीमें लगातार दिन-रात अपने क्षेत्र में गश्त करेंगी। हाईवे पर किसी वाहन को पार्किंग नहीं करने दी जाएगी। किसी वाहन के खराब होने पर चालक को रिफ्लेक्टर टेप लगे प्लास्टिक के तिकोने संकेतक उपलब्ध कराए जाएंगे साथ ही खराब वाहन को हाईवे से हटाने के तुरंत प्रयास किए जाएंगे। बताया कि पीसीआर और डायल- 112 की टीमें लगातार गश्त करेंगी। सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़ी गाड़ियों को हटाया जा रहा है। यदि कोई सड़क किनारे बेतरतीब गाड़ी खड़ी करता है तो उसकी गाड़ी क्रेन से उठा ली जाएगी। इसके अलावा नाके पर तैनात पुलिसकर्मी गाड़ियों की जांच करेंगे तथा पार्किंग के बारे में भी जानकारी देंगे। यातायात के नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे से सिग्नल तोड़ने वाले वाहन चालकों को तुरंत मोबाइल पर नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें