शाहाबाद। स्वर्ण पदक विजेता समर सिंह को बधाई देती प्रधानाचार्य डॉ. दीपिंदर वालिया।विज्ञप्ति
शाहाबाद। राम प्रसाद डीएवी पब्लिक स्कूल के कक्षा आठवीं के छात्र समर सिंह ने नई दिल्ली में हुई स्कूल गेम्स नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। इस उपलब्धि से समर सिंह ने न केवल अपने विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। इस उत्कृष्ट सफलता के उपलक्ष्य में गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर उन्हें कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी की ओर से सम्मानित किया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. दीपिंदर वालिया ने वीरवार को समर सिंह को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। विद्यालय परिवार की ओर से समर सिंह को इस स्वर्णिम उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी गई। स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से प्रबंधक सतपाल बत्रा, कोषाध्यक्ष बलकार सिंह व समिति सदस्य नंद बत्रा ने भी समर सिंह को बधाई दी है।