फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सजा मंच, 20 को अभिनेत्री भाग्यश्री, 23 को नितीश भारद्वाज जमाएंगे रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम रविवार से शुरू होंगे, जिनके लिए पवित्र ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में मुख्य मंच सजकर तैयार है। यहां बॉलीवुड की प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री 20 दिसंबर को प्रस्तुति देंगी, जबकि महाभारत सीरियल में कृष्ण की भूमिका अदा करने वाले प्रसिद्ध कलाकार नितिश भारद्वाज 23 दिसंबर को प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन

पुरुषोत्तमपुरा बाग में तैयार मंच पर रविवार को सायं छह बजे मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज होगा। इसमें पहले दिन एनजेडसीसी की तरफ से दिल्ली के श्री राम भारतीय कला केंद्र की ओर से नृत्य की प्रस्तुति होगी। इसके बाद 18 दिसंबर को कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की तरफ से प्रसिद्ध कलाकार सुमित्रा गुहा और वीना मेहता द्वारा डांस ड्रामा, 19 दिसंबर को एनजेडसीसी की तरफ से मोरा लाला ग्रुप द्वारा कबीर गायन और विधि शर्मा द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। फिर 20 दिसंबर को प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री और उनके ग्रुप द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। 21 दिसंबर को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और कला एवं सांस्कृतिक विभाग की तरफ से महावीर गुड्डू और गजेंद्र फौगाट नाइट का आयोजन होगा, 22 दिसंबर को महोत्सव में पार्टनर स्टेट असम के ग्रुप द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।
केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल के मुताबिक, मुख्य सांस्कृतिक मंच पर ही 23 दिसंबर को प्रसिद्ध कलाकार फिल्म अभिनेता महाभारत में श्रीकृष्ण की भूमिका अदा करने वाले नितीश भारद्वाज प्रस्तुति देंगे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा भी मुख्य मंच पर एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। वहीं 22 दिसंबर को पुरुषोत्तमपुरा बाग ब्रह्मसरोवर पर संत सम्मेलन भी होगा। महोत्सव के अंतिम दिन 24 दिसंबर को दोपहर के समय देव सक्सेना द्वारा मीरा डांस ड्रामा की प्रस्तुति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें