फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: केडीबी रोड, ब्रह्मसरोवर क्षेत्र में आवागमन पर रहेगी पाबंदी

Sun, 17 Dec 2023 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रविवार को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के शुभारंभ के लिए पहुंचेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल व अन्य वीआईपी भी होंंगे। उनकी सुरक्षा के लिए छह एसपी और 14 डीएसपी सहित जवानों की 12 कंपनियां तैनात की गई हैं। इस दौरान केडीबी रोड व ब्रह्मसरोवर क्षेत्र में लोगों का आवागमन प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा अन्य क्षेत्र के लिए पुलिस ने रूट डायवर्ट के साथ एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन

एसपी एसएस भौरिया ने बताया कि 17 दिसंबर को ब्रह्मसरोवर क्षेत्र में वाहनों के आवागमन पर कुछ घंटे के लिए प्रतिबंध रहेगा। दूसरे जिलों से शहर में आने वाले सभी मार्गों पर नाके लगाए गए हैं। केडीबी रोड (दो-तीन सेक्टर कट जीटी रोड से ब्रह्मसरोवर तक) वीवीआईपी आगमन के चलते के आमजन के लिए बंद किया गया है। जिले में सुरक्षा व्यवस्था एसपी एसएस भौरिया, पुलिस अधीक्षक एन्फोर्समेंट कर्ण गोयल, पुलिस अधीक्षक रविंद्र तोमर, डीसीपी सोनीपत गौरव राज पुरोहित, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंबाला पूजा डाबला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नूह कुलदीप सिंह, उप पुलिस अधीक्षक अंबाला अनिल कुमार, उप पुलिस अधीक्षक रादौर गुरमेल सिंह, उप पुलिस अधीक्षक यमुनानगर सुभाष चंद, उप पुलिस अधीक्षक यमुनानगर राजेश कुमार, उप पुलिस अधीक्षक सोनीपत राहुल देव, उप पुलिस अधीक्षक सोनीपत गौरख पाल राणा सहित अन्य पुलिस अधिकारियों की निगरानी में रहेगी।


बॉक्स
इन रूटों पर रहेगा यातायात पर प्रतिबंध

सुरक्षा के साथ-साथ यातायात को सुचारु रूप से चलाने के लिए जिला पुलिस द्वारा आदेश जारी किए गए हैं । सुरक्षा को लेकर 17 दिसंबर के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के थर्डगेट, इंटरनेशनल गेस्ट हाउस, ओडिटोरियम, स्पोर्ट ग्राउंड, एनआईटी एरिया, ब्रह्मसरोवर के दक्षिण एरिया में ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को छोड़कर लोगों के लिए आवागमन पर कुछ समय के लिए प्रतिबंध रहेगा। पुलिस अधीक्षक ने अपील की है कि बिना किसी इमरजेंसी के ब्रह्मसरोवर की तरफ वाहन लेकर ना जाएं बल्कि वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। गीता महोत्सव में आने वाले पर्यटक अपने वाहनों को सड़कों पर ना खड़ा करें और प्रशासन की ओर से निर्धारित पार्किंग में ही खड़ा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें