फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: संत चातुर्मास के दौरान सभी भक्तों के घरों में कर रहे प्रवास

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कुरुक्षेत्र से पहुंचे संतों का प्रवास कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। संत आनंद प्रकाश तथा गुरु संकल्प के लाडवा पहुंचने पर भगवान स्वामी नारायण को पुष्प अर्पित करने के पश्चात संतों का भी फूल-मालाओं से स्वागत सत्कार किया गया। सत्संग के प्रारंभ से पूर्व समाजसेवी जोगध्यान ने सभी भक्तों से संतों का परिचय करवाया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संत चातुर्मास के दौरान सभी भक्तों के घरों में प्रवास कर रहे हैं। सभी संत अपने प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ एसपी बंसल, विमलेश आढ़ती, गर्ग मेडिकोज, अमन गुप्ता, बुद्धराम आढ़ती, राजेश कुमार, रघुनाथ सैनी, प्रदीप जीआरएम फूड्स, रजनी एग्रो, अशोका ट्रेडर्स, संजय गर्ग, राजीव आर्य मंडी प्रधान सहित अन्य जगहों पर प्रवास का कार्यक्रम करेंगे। वह गृहस्थ लोगों को भी अपने व्यवसाय और व्यापार के साथ परमात्मा का नाम स्मरण के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इस प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत ही शनिवार को भरपूर कॉलोनी में आशु गुप्ता के निवास स्थान पर प्रवास कार्यक्रम है। सत्संग का प्रारंभ भगवान के मंगल नाम से किया गया। तत्पश्चात स्वामी आनंद प्रकाश ने सत्संग वर्षा करते हुए कहा कि हमारे शास्त्रों में एक ऐसे ऋषि हैं जो सर्वकालिक हैं और जिन्हें देवर्षि नारद के नाम से जाना जाता है।
आपने महर्षि नारद को सदैव भगवान नाम नारायण नारायण करते ही देखा है। देव ऋषि नारद की गिनती भगवान के सर्वश्रेष्ठ भक्तों में है लेकिन कुछ ऐसे भक्त हैं जिनको भगवान स्वयं याद करते हैं ऐसे हमारे भक्त और वीर शिरोमणि हनुमान जी हैं। अतः हमें हनुमान जी के जीवन से प्रेरणा लेकर ही परमात्मा के मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। आरती तथा प्रसाद वितरण के साथ ही है प्रवास का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें