कुरुक्षेत्र। ट्रॉफी के साथ विजेता खिलाड़ी। स्वयं
कुरुक्षेत्र। अमृतसर में आयोजित प्रतिष्ठित ओपन कैश प्राइज हॉकी टूर्नामेंट जीतकर साईं कुरुक्षेत्र की हॉकी टीम का फूलों के हार पहनाकर और फूल बरसाकर स्वागत किया गया।
टीम ने हॉकी ओपन प्रतियोगिता अमृतसर में एक लाख का इनाम जीता है। हॉकी टीम ने साईं के असिस्टेंट डायरेक्टर विजय कुमार मनचंदा को ट्रॉफी सौंपी। असिस्टेंट डायरेक्टर विजय कुमार मनचंदा ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि अमृतसर में 27 फरवरी से 1 मार्च तक ओपन हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के विजेता के लिए एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार रखा गया था। इस प्रतियोगिता में खेलते हुए साईं कुरुक्षेत्र की हॉकी टीम ने एक लाख रुपये के पुरस्कार को जीता।
कुरुक्षेत्र। ट्रॉफी के साथ विजेता खिलाड़ी। स्वयं