फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 57-60 किग्रा भारवर्ग में स्काइट कॉलेज कुरुक्षेत्र का साहिल विजेता

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। फाइनल मुकाबले में ​खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते निदेशक प्रो. डीएस राणा सहित अन्य
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित इंटर कॉलेज तीन दिवसीय पुरुष व महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन 5 से 7 फरवरी तक विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के मुक्केबाजों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग कोच राजेश कुमार राजौंद ने कहा कि प्रतियोगिता के तीसरे दिन पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गए। 57-60 किग्रा भारवर्ग में साहिल (स्काइट कॉलेज कुरुक्षेत्र) ने गवर्नमेंट कॉलेज के राजेश को शिकस्त दी और 60-65 किग्रा वर्ग में पंकज (जनता कॉलेज कौल) ने मिलन (आर्य कॉलेज पानीपत) को 5-0 से हराया। 65-70 किग्रा वर्ग में संचित (एसडी कॉलेज अंबाला) ने अर्णव (यूटीटीडी) को हराया। वहीं 70-75 किग्रा वर्ग में उदय (यूटीटीडी) ने जाट कॉलेज कैथल के मुक्केबाज को शिकस्त दी और 80 किग्रा वर्ग में कृष (आरकेएसडी कॉलेज कैथल) ने शिवेंद्र (यूटीटीडी) को हराया, जबकि 85 किग्रा वर्ग में विशेष (जनता कॉलेज, कौल) ने अंकुश (आर्य कॉलेज, पानीपत) को नॉकआउट कर स्वर्ण पदक जीता।
मुख्य अतिथि खेल निदेशक प्रो. दिनेश राणा रहे। उन्होंने कहा कि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय खेल व खिलाड़ियों के विकास की दिशा में निरंतर नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। आने वाले समय में खिलाड़ियों को और अधिक अवसर प्रदान किए जाएंगे जिससे युवा वर्ग को विशेष लाभ मिलेगा। खेल न केवल शारीरिक क्षमता को मजबूत बनाता है बल्कि मानसिक दृढ़ता और अनुशासन भी सिखाता है। इस मौके पर पर्यवेक्षक डॉ. राजेश फोर, डॉ. उपेंद्र, बॉक्सिंग कोच विक्रम सहित अन्य सदस्य व खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें