फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: साध्वी ने भक्त के जीवन में कृपा का महत्व समझाया

विज्ञापन
लाडवा। साप्ताहिक सत्संग में प्रवचन देती साध्वी। संवाद
विज्ञापन
लाडवा। कुछ कर के पा लेना ही वास्तविक भगवान की कृपा को प्राप्त करने का सूत्र है। कृपा वह अचूक अस्त्र है जिससे असंभव को भी संभव किया जा सकता है। कुछ पाने के लिए कुछ तो पुरुषार्थ करना ही होगा। यदि मनुष्य अपने भाग्य के भरोसे रह कर हाथ पर हाथ रखकर ही बैठा रहे और कुछ न करे तो वह जीवन में कुछ भी प्राप्त नहीं कर सकता। यह सब बातें दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से बाबैन में आयोजित साप्ताहिक सत्संग के दौरान साध्वी मुक्षा भारती ने कही। उन्होंने एक भक्त के जीवन में कृपा के महत्व को समझाते हुए ये बातें कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आशुतोष महाराज संपूर्ण मानव जाति को ब्रह्म ज्ञान का प्रसाद कृपा स्वरूप ही लुटा रहे हैं। वह निराकार ब्रह्म जब साकार स्वरूप धारण कर धरा पर अवतरित होते हैं तो उनकी कृपा का सागर अनंत रूप से संपूर्ण जीव जगत के लिए उपलब्ध रहता है। यह हम पर निर्भर है कि हम उस अमृत सागर तक पहुंच कर तृप्त होते हैं या दूर से मूक दर्शक बनकर खड़े देखते रहते हैं। परमपिता परमात्मा सभी के लिए कृपा लुटाता है लेकिन उस कृपा के लिए जब तक पात्र तैयार न हो तब तक वह कृपा व्यर्थ ही बहती रहती है और मनुष्य उस कृपा से वंचित ही रहता है। उन्होंने कहा कि श्रद्धावान हृदय ही प्रभु कृपा को पाने के लिए सर्वश्रेष्ठ पात्र है क्योंकि श्रद्धावान हृदय ही सच्ची जिज्ञासा लेकर सद्गुरु की शरण में जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें