फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुमल हत्याकांड: कैबिनेट मंत्री के सामने फफक-फफक कर रोए परिजन, तीन दिन के बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Mon, 06 Oct 2025 02:42 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी कुरुक्षेत्र

सार

रुमल हत्याकांड में तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं। सोमवार को कैबिनेट मंत्री  कृष्ण बेदी रुमल के परिजनों से मिलने पहुंचे। कैबिनेट मंत्री के सामने रुमल के परिजन फफक-फफक कर रोए और अपने बेटे के मौत मामले में इंसाफ की गुहार लगाई। 
विज्ञापन
रुमल हत्याकांड में परिजनों से मिले कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रुमल की हत्या को तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस न तो आरोपियों की पहचान कर पाई है और न ही उन्हें गिरफ्तार कर सकी है। सोमवार को कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी मलिकपुर गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। 
विज्ञापन


रुमल के परिजन मंत्री के सामने फफक-फफक कर रोते हुए न्याय की गुहार लगाते रहे। मंत्री ने मृतक की मां हरजीत कौर को सांत्वना दी और परिवार को आर्थिक सहायता के साथ-साथ तीन दिन में आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया। दो दिन पहले, नाराज परिजनों ने नेशनल हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया था। मौके पर पहुंचे डीएसपी निर्मल सिंह ने छह दिन में कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खुलवाया था। 

हालांकि, पुलिस की ढीली कार्रवाई से क्षुब्ध परिजनों ने अब मंत्री कृष्ण बेदी से रुमल को न्याय दिलाने की मांग की है। घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे भट्ट माजरा-टीकरी गांव के बीच संधु फार्म के पास हुई, जहां रुमल की चाकू मारकर बदमाशों ने हत्या कर दी। सीआईए और थाना सदर पिहोवा की टीमें जांच में जुटी हैं, लेकिन अभी तक हत्यारों का कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें