फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नियम ताक पर, सड़कों पर दौड़ रहीं खामियों से भरी स्कूली बसें

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। निजी स्कूल में लगे अग्निशामक सिलिंडर की जांच करती  हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार के कड़े आदेश के बावजूद भी निजी स्कूलों में नियमों की परवाह नहीं की जा रही और खामियों से भरी बसें सड़कों पर दौड़ाई जा रही है। इससे इन बसों में सवार बच्चों की जिंदगी से भी खिलवाड़ किया जा रहा है। स्कूल बसों में ये खामियां हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग की सदस्य मीना कुमारी व मांगे राम के नेतृत्व में सुरक्षित वाहन पॉलिसी के तहत किए जा रहे निरीक्षण के दौरान सामने आ रही है। निरीक्षण तीसरे दिन वीरवार को भी जारी रहा, जिस दौरान पिहोवा क्षेत्र के चार स्कूलों की 24 बसों में अनेक खामियां पाई गईं जिनके नियमानुसार चालान भी किए गए।
विज्ञापन


मीना कुमारी सदस्य आयोग द्वारा स्कूल प्रबंधकों के प्रधानाचार्य को कड़े आदेश दिए गए कि तीन दिन के अंदर स्कूल बसों में पाई गईं खामियों को तुरंत ठीक करवाएं। इसके साथ आयोग के सदस्यों द्वारा स्कूल बसों के चालकों व परिचालकों को यातायात के नियमों के बारे जानकारी प्रदान की और कहा कि स्कूली बच्चों को सुरक्षा प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है। नियमों की हमें स्वयं पालना करनी है और दूसरों को भी नियमों की पालना बारे प्रेरित करना है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। इस अभियान में आयोग के सदस्य मीना कुमारी व मांगे राम के साथ सुनील कुमार मोटर वाहन अधिकारी, इंदु शर्मा डीसीडब्ल्यूओ, रिचा रानी एसीडब्ल्यूओ, जोगेंद्र ढुल इंस्पेक्टर आरटीओ, गुरनाम सिंह एसएचओ सिटी ट्रेफिक़, जय कुमार उप निरीक्षक, गजे सिंह फायर अधिकारी, अर्चना रानी सदस्य सीडब्ल्यूसी, मदन लाल व कुलबीर सिंह उपस्थित रहे।



चालकों व परिचालकों को नियमों के बारे में किया जागरूक
निरीक्षण के दौरान आयोग के सदस्य व टीम में शामिल सदस्यों ने स्कूली बसों के चालकों व परिचालकों को यातायात नियमों के बारे में भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि अपनी बसों को निर्धारित गति सीमा में चलाएं, अपनी बस को ओवरटेक न करें, शराब पीकर अपना वाहन न चलाएं, हमेशा सीट बेल्ट का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें