फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूलों की मनमानी, नियमों पर भारी

Tue, 14 Mar 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नियम 134-ए के तहत निजी स्कूलों में गरीब बच्चों के दाखिले की राह पिछले वर्ष की तरह इस बार भी आसान नहीं होगी। अनेक स्कूल इन बच्चों को दाखिला देना तो दूर, इनके लिए निर्धारित सीटों का ब्यौरा भी शिक्षा विभाग को देना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। जिले के 14 स्कूलों ने यह ब्यौरा अभी तक विभाग को नहीं दिया है, जिससे विभाग के अधिकारियों की सांसे भी अभी से थमने लगी है। सीटों का ब्यौरा न मिलने से विभाग की तैयारियों को भी झटका लग रहा है। जिसके चलते शुरुआत में ही मामला जिला उपायुक्त तक पहुंच गया है और अब अब इन स्कूल संचालकों की बुधवार को जिला उपायुक्त बैठक लेंगी तो वहीं उन्हें कड़े निर्देश भी दिए जाने की संभावना है।
विज्ञापन


वहीं विभाग के उच्चाधिकारियों की मानें तो इस बार इन दाखिलों में आनाकानी करने वाले स्कूलों के खिलाफ कड़ा एक्शन भी लिया जा सकता है। बता दें कि फरवरी माह मध्य से पहले ही विभाग ने बीपीएल व आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के बच्चों के दाखिले को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया था। जिसके उपरांत शिक्षा विभाग से लेकर जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बच्चों के दाखिले को लेकर कोई परेशानी न आने देने के दावे कर रहे है। इसके बावजूद दाखिला प्रक्रिया की तैयारियों पर ही इन स्कूलों की मनमानी भारी पड़ने लगी है।

जिसके चलते अभी तक शिक्षा विभाग के पास इन स्कूलों में 10 फीसदी आरक्षित सीटों के अनुसार कितनी-कितनी सीटें है, यह ब्यौरा भी सभी स्कूलों का नहीं पहुंच पाया है। जिले के 14 ऐसे स्कूलों की पहचान भी की जा चुकी है। इन स्कूलों में जहां अधिकतर पिहोवा क्षेत्र के है तो वहीं एक-एक स्कूल कुरुक्षेत्र, लाडवा व शाहाबाद का भी है। हालांकि निजी स्कूलों को रिक्त सीटें की सूचना अपने नोटिस बोर्ड व वेबसाइट पर 20 मार्च तक अपलोड करनी है, लेकिन विभाग के पास शेड्यूल जारी होते ही सभी स्कूलों को संबंधित रिक्त सीटों व कुल सीटों का ब्यौरा देने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन


20 से लिए जाएंगे आवेदन
इस नियम के तहत दाखिलों को लेकर बनाए गए शेड्यूल के अनुसार संबंधित पात्र बच्चों के आवेदन 20 मार्च से 10 अप्रैल तक लिए जाएंगे। 12 अप्रैल को पात्रों की सूची जारी की जाएगी तो 16 अप्रैल को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसका 18 अप्रैल को परिणाम घोषित किया जाना है। इसके उपरांत पहला ड्रा 19 अप्रैल हो होगा तो वहीं 20 से 25 अप्रैल तक दाखिले होंगे।

डीसी के साथ बैठक में भी दिए जाएंगे निर्देश : डीईओ
जिला शिक्षा अधिकारी सुमन आर्य का कहना है कि बुधवार को डीसी के साथ इन स्कूलों की बैठक होगी, जिसमें भी उन्हें अपने स्कूलों की सीटों का ब्यौरा जल्द देने के निर्देश दिए जाएंगे। इसके बावजूद भी मनमानी रही तो कड़ा संज्ञान लिया जा सकता है। सभी स्कूलों को विभाग के आदेशों की पालना करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि दाखिलों को लेकर जहां कमेटियां बना दी गई है वहीं अन्य तैयारियां भी जोरों से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें