फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रोटरी क्लब ने स्कूल में रोपे 500 से अधिक पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रोटरी क्लब कुरुक्षेत्र की ओर से राजकीय माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-13, कुरुक्षेत्र में पौधरोपण अभियान चलाया गया। विद्यालय परिसर में लगभग 500 विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए। परिसर को और आकर्षक बनाने के लिए सुंदर हरी घास भी बिछाई गई, जिससे आने वाले समय में यह स्थान बच्चों के लिए एक हरा भरा और प्राकृतिक उद्यान के रूप में विकसित हो सके।
विज्ञापन

रोटरी क्लब के नवनियुक्त अध्यक्ष लक्की काठपाल ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से विद्यालय में विभिन्न किस्मों के पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाओ धरती बचाओ और पर्यावरण के लिए अपना कर्तव्य निभाओ जैसे संदेशों को साकार करने के लिए स्कूल परिसर को चुना गया, ताकि पौधों की नियमित देखभाल हो सके और बच्चे हरियाली के बीच शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ प्रकृति से भी जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि क्लब का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उन्हें सुरक्षित रखकर विकसित करना है, ताकि भविष्य में यह परिसर बच्चों के खेलने, सीखने और प्रकृति का आनंद लेने के लिए एक सुंदर गार्डन बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें