कुरुक्षेत्र। मुक्केबाज रोनित को प्रोत्साहित करते हुए कोच। स्वयं
कुरुक्षेत्र। मनोज कुमार बॉक्सिंग अकादमी के उभरते मुक्केबाज रोनित राज गुप्ता ने अपने बेहतरीन कौशल के दम पर 50 किलोग्राम भार वर्ग में सीनियर राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। यह प्रतियोगिता 4 से 10 जनवरी तक गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा में आयोजित हुई।
अपनी पहली ही सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रोनित ने साबित किया कि समर्पित प्रशिक्षण, योग्य प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत खिलाड़ी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा सकता है। रोनित ने प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में तमिलनाडु के मुक्केबाज को 4-1, दूसरे में महाराष्ट्र के खिलाड़ी को 5-0 और तीसरे मुकाबले में मणिपुर के मुक्केबाज को 5-0 से हराते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
कुरुक्षेत्र। मुक्केबाज रोनित को प्रोत्साहित करते हुए कोच। स्वयं