फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बुजुर्ग महिला के कानों से झपटी बालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। साधु मंडी में एक बदमाश ने बुजुर्ग महिला के कानों से सोने की बालियां छपट लीं। बालियों का वजन करीब छह ग्राम बताया जा रहा है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
थाना शहर थानेसर में दर्ज शिकायत में जया देवी निवासी मोहन नगर ने बताया कि वह बुधवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे साधू मंडी खेड़े वाले शिव मंदिर में पूजा के लिए गई थी। वह मंदिर के मुख्य द्वार की गली में पहुंची तो एक युवक उसके पास आया। उसने बताया कि मेरे सिर पर कोई चीज है। घबराकर उसने अपना स्कार्फ उतार दिया, मगर उसके सिर पर कुछ भी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान वह युवक उसके साथ-साथ ही चलता रहा। जैसे ही वह मंदिर के द्वार से अंदर जाने लगी तभी युवक उसके कानों पर झपट्टा मारकर सोने की बालियां छीनकर फरार हो गया। उसने अपने स्तर पर युवक के बारे में जानकारी प्राप्त करने का प्रयास भी किया। पुलिस का कहना है महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के बारे में सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें