एडवोकेट बलवंत सिंह वालिया के अनुसार चारों बदमाशों में से एक बदमाश ने उन पर हथियार तानकर कहां की उन्हें 80 लख रुपए की जरूरत है। मां को कैंसर है जिसका इलाज करवाना है और उसके बाद वह है विदेश भाग जाना चाहता है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से कुछ दूरी पर सेक्टर 7 में स्थित एक वरिष्ठ एडवोकेट के घर रात को बदमाशों ने लूट के बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। हथियारों से लैस नकाबपोश करीब 20 लख रुपए की नगदी डेढ़ से 2 किलो सोने के जेवरात व करीब 4 किलो चांदी के बर्तन व मूर्तियां लूट ले गए।
विज्ञापन
करीब ढाई घंटे तक बदमाशों ने घर का कोना-कोना कनखल और गोली मारने की धमकी देकर एडवोकेट बलवंत सिंह वालिया से ही घर की अलमारियां खुलवाई और सामान नगदी वह जेवरात ले गए। बदमाश जाते समय पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए दोनों को कमरे में बंद कर फरार हुए। बदमाश टेंपरेरी नंबर की कर में सवार होकर वारदात अंजाम देने पहुंचे थे। पीड़ित एडवोकेट बलवंत वालिया के अनुसार बदमाशों ने 19 जुलाई को भी वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया था।
बदमाश बोला 80 लाख रुपए चाहिए, विदेश जाना है
एडवोकेट बलवंत सिंह वालिया के अनुसार चारों बदमाशों में से एक बदमाश ने उन पर हथियार तानकर कहां की उन्हें 80 लख रुपए की जरूरत है। मां को कैंसर है जिसका इलाज करवाना है और उसके बाद वह है विदेश भाग जाना चाहता है। बदमाश नहीं है अभी कहा कि उसे पर गोदारा गैंग का बड़ा दबाव है और वह अब इस देश को छोड़ना चाहता है।