फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एलपीजी मुक्त हुआ गुरुकुल परिसर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गुरुकुल ने ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। पूरे परिसर को एलपीजी मुक्त कर पीएनजी पाइपलाइन लगाई गई। मेस, छात्रावास, कर्मचारी आवास व चिकित्सालय सहित सभी भवनों में यह सुविधा मिली। पीएनजी रेगुलेटरी बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अनिल जैन ने इसका विधिवत शुभारंभ किया। उनके साथ डॉ. राजेंद्र विद्यालंकार, रामनिवास आर्य, कुमार अभिषेक व वीएस चक्रवर्ती भी थे।
विज्ञापन

डॉ. जैन ने गुरुकुल के शिक्षा, संस्कार व प्रकृति आधारित जीवनशैली मॉडल को सराहा। उन्होंने संरक्षक आचार्य देवव्रत के प्राकृतिक खेती अभियान को देश के लिए प्रेरणादायी बताया। डॉ. जैन ने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा विकसित भारत की आधारशिला है। उन्होंने पीएनजी को सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती ऊर्जा स्रोत बताया। यह प्रदूषण कम कर सतत विकास को बढ़ावा देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें