फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मांगों के समर्थन में रोडवेज कर्मियों ने बुलंद की आवाज

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों से चर्चा करते प्रधान राजकपूर व अन्य सदस्य। संवाद।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लंबे समय से मांगें पूरी न होने से नाराज रोडवेज कर्मियों का धैर्य मंगलवार को जवाब दे गया। नाराज कर्मियों ने बैठक कर मांगों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की और जल्द से जल्द मांगें पूरी कराने को कहा।
विज्ञापन

डिपो के अधिकारी अनुसूचित जाति कर्मचारियों का जातीय शोषण कर रहें हैं, जिनकी समस्याओं का निवारण करने के बजाय उनको गुमराह किया जा रहा है। ये आरोप रोडवेज स्वतंत्र कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान मनोज चहल ने लगाए। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति कर्मचारियों पर हो रही प्रताड़ना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चालक-परिचालक के अर्जित अवकाशों में की गई कटौती को वापस ले और पहले की भांति बहाल करें।
मनोज चहल मंगलवार को नए बस अड्डे पर स्थित कार्यालय में यूनियन पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक का संचालन राज्य महासचिव संदीप बौद्ध ने किया। बैठक के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगें पूरी न होने पर रोष भी प्रकट किया। बैठक में डिपो प्रधान राजकपूर ने कहा कि विभाग वर्ष 2008 के चालक-परिचालक समय अनुसार पदोन्नत की सूची में आ चुके हैं, फिर भी उन्हें पदोन्नत देने के बजाय अनदेखी कर 2018 वर्ष के चालक-परिचालकों से ऑफिस का कार्य करवाया जा रहा है। उप निरीक्षक के पदों की कमी को देखते हुए वर्ष 2008 के परिचालकों को जल्द से जल्द पदोन्नति किया जाए और अनुसूचित जाति के कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व ध्यान में रखते हुए प्रमोशन की सूची जारी की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्कशॉप में लगे ग्रुप-डी के कर्मचारियों की छुट्टियों को कॉमन कैडर के तहत दिया जाए,कर्मचारियों की कमी को पूरा किया जाए,नॉन तकनीकी ग्रुप डी के कर्मचारियों को तकनीकी कार्य के लिए चार्जशीट न किया जाए। इसके अलावा कोषाध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि सरकार डिपो में बसों के अभाव को देखते हुए जल्द से जल्द नई बसें देने का कार्य करें व बेड़े में किमी स्कीम की बसों से मार्ग पर आवश्यकता अनुसार कार्य लिया जाए। किमी स्कीम की बसों के मालिक कार्य शाखा पर अपनी बसों को मनमर्जी से चलाने का दबाव बनाते हैं, जिसकी शिकायत जल्द ही परिवहन सचिव को की जाएगी। कौशल रोजगार के तहत विभाग में की गई भर्तियों में अनुसूचित जाति वर्ग का 20 प्रतिशत प्रतिनिधित्व पूरा किया जाए और विभाग में निजीकरण को बढ़ावा न दें।
इस मौके पर कोषाध्यक्ष विजय कुमार, सचिव सूरजभान चोपड़ा, संगठन संरक्षक बलवंत सिंह, कैथल डिपो प्रधान आनंद कुमार, भीम सिंह, सतीश कुमार, राजपाल गरबा, संजीव कुमार, पंकज, शिवकुमार, जयकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें