फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रोडवेज टीमों ने जांची 222 बसें, चार लोगों के खिलाफ की गई कार्रवाई, 1700 रुपये वसूला जुर्माना

विज्ञापन
शाहाबाद। बस में टिकट जांच करती विभाग की टीम। संवाद
विज्ञापन
शाहाबाद। रोडवेज विभाग की ओर से मंगलवार को क्षेत्र में एक विशेष जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान यात्री सुरक्षा और टिकट व्यवस्था को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया, जिसमें रोडवेज अधिकारियों ने यात्रियों की टिकटों की जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। यह अभियान इंचार्ज इंस्पेक्टर रोहताश आंटा की अगुवाई में शुरू हुआ, जिनके साथ सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार, अंग्रेज सिंह, कर्मबीर सिंह, सुरेश कुमार और चालक प्रवीण कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन

टीम ने दोपहर 12 बजे अभियान की शुरुआत की और शाम छह बजे तक नेशनल हाईवे सहित 11 विभिन्न स्थानों पर बसों को रोककर गहन जांच की। इस दौरान 222 बसों की जांच की, जिनमें एसी बसों के साथ-साथ लोकल और अन्य डिपो की बसें भी शामिल थीं। इंस्पेक्टर रोहताश आंटा ने जानकारी दी कि इस अभियान में चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है और उनसे कुल 1700 रुपये का जुर्माना वसूला गया। उन्होंने बताया कि कई बार यात्री जल्दबाजी में या मोबाइल में व्यस्त रहते हुए टिकट लेना भूल जाते हैं, जो नियमों का उल्लंघन है। इस तरह की लापरवाही यात्रियों को जुर्माने का सामना करवा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें