फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अतिथि अध्यापकों के लिए रोडवेज कर्मी 24 घंटे धरने पर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। तीन साल की नियमितीकरण नीति की मांग को लेकर राजकीय अनुबंधित अध्यापकों का धरना 131वें दिन भी लघु सचिवालय में जारी रहा। शुक्रवार को हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन के पदाधिकारी और कर्मचारी 24 घंटे के लिए अतिथि अध्यापकों के समर्थन में धरने पर बैठे।
विज्ञापन

यूनियन के राज्य उपप्रधान जयकुंवार दहिया ने उनकी मांग का समर्थन किया। उन्होंने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्णय के अनुसार नियमितीकरण की बात कही। शिक्षा विभाग के नकारात्मक स्पीकिंग ऑर्डर के विरोध में अनुबंधित अध्यापकों ने 1 नवंबर को प्रस्तावित जोनल रैली स्थगित कर दी है। इसके बजाय, 1 नवंबर को गुरुग्राम, हिसार और यमुनानगर में मंडल स्तरीय कन्वेंशन आयोजित की जाएगी। इसी दिन अधिकारियों द्वारा जारी स्पीकिंग ऑर्डर की प्रतियां भी जलाई जाएंगी। यह निर्णय 2 नवंबर को मुख्यमंत्री के साथ संयुक्त समिति की प्रस्तावित वार्ता को देखते हुए लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें