फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने का भाव 500 प्रति क्विंटल किया जाए : मेवा सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबैन। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेवा सिंह ने गन्ने के भाव में हुई मामूली वृद्धि पर प्रदेश सरकार की आलोचना की। उन्होंने बाबैन में एक प्रेस वार्ता में गन्ने का भाव 500 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की। मेवा सिंह ने कहा कि गन्ने का भाव 415 से बढ़ाकर 430 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है, जो किसानों को मात्र 15 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी देता है। उन्होंने बताया कि खाद, बीज, डीजल, कीटनाशक, सिंचाई और मजदूरी की लागत लगातार बढ़ रही है। यह बढ़ोतरी किसानों के लिए पर्याप्त नहीं है। मेवा सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार किसानों की बजाय पूंजीपतियों के हितों की चिंता कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों के हकों की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें