फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रोडवेज महाप्रबंधक ने अस्पताल संचालक को थमाया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सरकारी संपत्ति पर बिना अनुमति अस्पताल का प्रमोशनल बैनर लगाने के मामले में हरियाणा रोडवेज ने कड़ा संज्ञान लिया है। महाप्रबंधक शेर सिंह ने संबंधित अस्पताल संचालक को नोटिस जारी किया है। पुराने बस स्टैंड एरिया की ओर रोडवेज की दीवारों पर अस्पताल की ओर से प्रमोशन के होर्डिंग लगाए गए थे। ये बैनर विभाग की पूर्व अनुमति के बिना लगाए गए थे। मामले की जानकारी मिलने पर रोडवेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अस्पताल प्रबंधन से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

महाप्रबंधक शेर सिंह का कहना है कि रोडवेज विभाग के पास विज्ञापन के लिए अपनी निर्धारित साइट और प्रक्रिया है। किसी भी संस्था या व्यक्ति को सरकारी स्थल पर बिना अनुमति बैनर या होर्डिंग लगाने की अनुमति नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
रोडवेज अधिकारियों के अनुसार यदि तय समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने अन्य संस्थाओं को भी चेतावनी दी है कि निर्धारित नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें