फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रोडवेज कर्मी भी देंगे हड़ताल को समर्थन

Fri, 23 Oct 2026 06:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बिजली निगम के निजीकरण के विरोध में चल रहे आंदोलन को अब हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों का भी समर्थन मिल गया है। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा ने 23 अक्तूबर को प्रदेश के सभी डिपो और सब डिपो में दो घंटे तक जोरदार प्रदर्शन करने का एलान किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होने वाले इस प्रदर्शन में रोडवेज कर्मचारी बिजली कर्मियों के समर्थन में नारेबाजी कर सरकार की नीतियों का विरोध जताएंगे। साथ ही रोडवेज कर्मचारियों की लंबित मांगों को लागू कराने की आवाज भी बुलंद की जाएगी। संघर्ष मोर्चा के सदस्य एवं ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के प्रदेश महासचिव बलदेव सिंह मामू माजरा ने बताया कि 21 अक्तूबर को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक हुई। इसमें बिजली कर्मियों को समर्थन देने और रोडवेज कर्मियों की लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। साथ ही बिजली बोर्ड के निजीकरण और गुरुग्राम-नूंह सर्कल की बिजली आपूर्ति व्यवस्था 25 साल के लिए निजी कंपनी को सौंपने के फैसले का विरोध किया।
मामू माजरा का कहना है कि बिजली निगम के निजीकरण का विरोध कर रहे कर्मचारियों के आंदोलन में रोडवेज कर्मचारी भी उनके साथ खड़े हैं। इसी उद्देश्य से प्रदेश के सभी डिपो और सब डिपो में प्रदर्शन किया जाएगा। कर्मचारियों से अपील है कि अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें