फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: लंबित मांगों के समर्थन में रोडवेज कर्मियों ने निकाला रोष मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लंबित मांगों की अनदेखी से नाराज रोडवेज कर्मचारियों ने बुधवार को नए बस अड्डे पर रोष प्रदर्शन किया। विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने यूनियन कार्यालय में बैठक के बाद अड्डा परिसर में रोष मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

महासंघ डिपो प्रधान विजय गोयल ने भत्ते देने, कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने, नई भर्ती शुरू करने, खाली पद भरने और नए पद सृजित करने की मांग उठाई। साथ ही रोडवेज बेड़े में बसों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। प्रदर्शन में रोडवेज वर्कर्स यूनियन, सर्व कर्मचारी संघ, इंटक, एकता मंच, जागृति मंच और वर्कशॉप यूनियन सहित कई संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें