फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मकान में मिला विकास नगर के युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। जैनपुर-भादसों मार्ग पर बुधवार सुबह एक मकान में करीब 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर पांच स्थित विकास नगर निवासी मोहिल के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही लाडवा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस को सुबह एक मकान में युवक के मृत पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर उसकी मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी मिले। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मोहिल के पिता तरसेम ने बताया कि उनका बेटा दुकान की सफाई करने के बाद थोड़ी देर में लौटने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन रातभर वापस नहीं आया। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह पुलिस ने उन्हें बेटे की मौत की सूचना दी। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें