फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बसें होंगी इनवर्टर, जीपीएस और सीसीटीवी कैमरे से लैस

विज्ञापन
रोडवेज के नए बस अड्डे पर खड़ी बसें। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
भारत भूषण शर्मा
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अब हरियाणा रोडवेज की बसें इनवर्टर, जीपीएस और सीसीटीवी कैमरे से लैस होंगी। फिलहाल यह सुविधा लंबे रूट पर चलने वाली बसों में ही मिलेगी। इन बसों में लगे इनवर्टर से यात्री अपने मोबाइल, टैब व लैपटॉप चार्ज कर सकेेंगे।
वहीं बसों में चालकों के लिए ट्रेन की सीटों की तर्ज पर स्पेशल सीट भी बनाई गई हैं, ताकि चालक आराम कर सकें। इसके साथ ही बस में लगे सीसीटीवी कैमरों सब कुछ रिकॉड होगा। इससे यात्रियों को भी सुरक्षा मिलेगी। बस के पीछे एक डिग्गी भी बनाई गई है, ताकि यात्रियों को भारी बैग या सामान के साथ सफर करने में परेशानी न हो। इसके अलावा बसों को जीपीएस के माध्यम से ट्रैक भी किया जाएगा। खास बात यह है कि इन सब सुविधाओं के लिए यात्रियों को अलग से कोई शुल्क नहीं वसूल किया जाएगा। यात्रियों से सामान्य किराया ही वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र डिपो के ट्रैफिक असिस्टेंट रविंद्र कुमार ने बताया कि बसों में जीपीएस व सीसीटीवी कैमरे लगे होने से यात्रियों की सुरक्षा बढ़ेगी। कैमरे से हर संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रखी जाएगी व जीपीएस सिस्टम से बस को ट्रैक भी किया जा सकेगा। किसी भी आपातकालीन स्थिति में बस की लोकेशन को पता करके तुरंत सहायता पहुंचाई जा सकेंगी। बस में 55 सीट होंगी और बस की आखिरी सीट चालक के आराम करने के लिए होगी। इसे ट्रेनों की सीट की तर्ज पर फोल्ड भी किया जा सकेगा। बस के पीछे एक डिग्गी भी होगी, जिसमें बड़ा सामान रखा जा सकेगा। संवाद
विज्ञापन

35 बसों की भेजी गई है मांग: अशोक मुंजाल
कुरुक्षेत्र डिपो के महाप्रबंधक अशोक मुंजाल ने बताया कि विभाग में जल्द ही नई बसें शामिल होंगी। उन बसों में यह सुविधाएं यात्रियों को मिलेगी। कुरुक्षेत्र डिपो की ओर से विभाग को 35 बसों की मांग भेजी जा चुकी है। मार्च तक कम से कम 12 बसें आने की उम्मीद है। यह सभी बसें 55 सीटर होगी। इन बसों में यात्रियों की सुविधा के लिए सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस, इववर्टर व स्पेशल डिग्गी होगी। ये सभी बसें लंबे रूट पर ही दौड़ेंगी। इन सुविधाओं के लिए यात्रियों से कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं वसूला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें