कुरुक्षेत्र। सीईटी के बाद सोमवार को दो दिन बाद परिवहन व्यवस्था पटरी पर आई। सोमवार को रोडवेज विभाग ने सभी रूटों पर बसों को दौड़ाया। वहीं दफ्तरों से रूटों पर आर्डर हुए 37 कर्मचारियों ने दोबारा दफ्तरों में कमान संभाली । बसों के चलने से विभाग को 14 लाख की कमाई हुई। वहीं रूटों पर यात्रियों को बसे मिली।
परीक्षा के चलते 26 व 27 जुलाई को सरकार के आदेशानुसार रूटों से 95 फीसदी बसें बंद थी। बसों के बंद होने से आमजन को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। रूटों पर लोगों को तीन से चार घंटे तक बसों का इंतजार करना पड़ रहा था। रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह ने कहा कि परीक्षा के बाद सोमवार से समय सारणी के अनुसार जिलेभर में रूटों पर बसें चली। बसों के चलने से विभाग को करीब 14 लाख का राजस्व हुआ है। लंबे रूटों पर भी जल्द ही सभी बसों को चलाया जाएगा। संवाद