फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ग्रामीण रूटों पर निर्धारित स्थान पर नहीं रुक रहीं रोडवेज की बसें

Mon, 22 Sep 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ग्रामीण रूटों पर चालक-परिचालक इन दिनों अपनी मनमानी चला रहे हैं। रूटों पर चालक बसों को निर्धारित रूट के बजाय आगे या पीछे रोक रहे हैं। महाप्रबंधक के पास ऐसी कई शिकायतें फोन व ईमेल के माध्यम से पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि रोडवेज कर्मचारी रूटों पर बसों को नहीं रोक रहे। इस वजह से स्कूल, कॉलेजों में पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। गांव भागल वासी अदिति ने बताया कि पिहोवा चीका व कुरुक्षेत्र पिहोवा मार्ग पर बस सेवा का संचालन समय सारणी अनुसार नहीं किया जा रहा। इस वजह से निजी बसों में सफर करना पड़ रहा है। निजी बस चालक उनके पास को मान्य नहीं करते।
उन्हें बसों में टिकट लेनी पड़ रही है। गांव पिडारसी के ग्रामीणों ने भी महाप्रबंधक को बस न रोकने की शिकायत भेजी है। ग्रामीणों का कहना है कि सुबह 06:45 बजे चंडीगढ़ और देहरादून जाने वाली बस को चालक निर्धारित स्थान पर नहीं रोकते। बसों को निर्धारित स्थान से आगे या पीछे रोका जाता है।
विज्ञापन


बॉक्स
निर्धारित स्थान पर ही रोके जाने के दिए निर्देश : शेर सिंह
रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह का कहना है कि रूटों पर चालक-परिचालकों की बसें निर्धारित स्थान पर न रोके जाने की शिकायत मिल रही है। सभी चालकों को बस को निर्धारित स्थान पर रोके जाने के निर्देश दिए हैं। अगर कोई कर्मचारी आदेशों के बाद भी ऐसा करता पाया गया तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें