फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: फाइलों तक सिमटा सड़क सुरक्षा का पाठ, हादसे ले रहे लोगों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सड़क हादसों में मौत का ग्राफ कम करने के लिए पूरे महीने वाहन चालकों को सुरक्षित यातायात का पाठ पढ़ाया गया। लेकिन पुलिस की यह दौड़ भाग फाइलों तक ही सिमटी रही। न तो सड़क हादसों में कमी हुई और न ही हादसों में जान गंवाने वालों की संख्या में कमी आई। आलम यह है कि पिछले डेढ़ माह में 42 से अधिक लोगों की सड़क हादसों में मौत हो चुकी है। इनमें भी तेज रफ्तार और हेलमेट न लगाने वालों की संख्या सबसे अधिक है।
विज्ञापन

पानीपत जिले में यातायात पुलिस के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। जिले में औसतन प्रतिदिन एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत होती है। वर्ष 2025 में जिले में 582 सड़क हादसे हुए थे। इनमें 355 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 387 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। जिसे देखते हुए वर्ष 2026 की शुरूआत में पुलिस द्वारा जनवरी माह में सुरक्षित यातायात अभियान चलाया गया था।
जिसमें वाहन चालकों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया। जगह-जगह जागरूकता कैंप लगाए गए। इसके बावजूद भी जिले में सड़क हादसों में कोई ठोस कमी नहीं आई। जनवरी माह में 32 सड़क हादसे हुए, जिनमें 28 लोगों की मौत हुई और 24 लोग घायल हुई। फरवरी माह में भी 28 सड़क हादसे हो चुके हैं। इनमें अब तक करीब 14 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्ष 2026 में डेढ़ माह में जिले में 42 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें