सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक।
- फोटो : अमर उजाला
लाडवा कस्बा के ताज पैलेस के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सोमवार देर शाम करीब 7.30 बजे बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव माजरा जिला करनाल व हाल में बपदी में रह रहा लगभग 25 वर्षीय पवन कुमार व गांव बपदी निवासी लगभग 20 वर्षीय शुभम बाइक पर सवार होकर लाडवा से अपने गांव बपदी जा रहे थेे।
ताज पैलेस के नजदीक किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से दोनों को गंभीर हालात में सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया जबकि पुलिस ने कार्रवाई आरंभ कर दी है।