सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल का इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा था। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में गांव सौंटी वासी सतविंदर सिंह पुत्र अमर सिंह ने बताया कि 16 सितंबर को उसका बड़ा भाई गुरमुख सुबह के समय अपने दोस्त से मिलने इंद्री गया था।
शाम के समय वह अपनी बाइक से वापस अपने गांव आ रहा था। रात करीब 10 बजे जैसे ही वह लाडवा-इंद्री सीमा पर पहुंचा तो सामने से आ रही सफेद रंग की आल्टो कार ने उसके भाई की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसके भाई को गंभीर चोटें आईं। वह अपने भाई को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाडवा लेकर गया। यहां हालत नाजुक होने के चलते उसके भाई को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। यहां हालात ज्यादा नाजुक होने के चलते डॉक्टरों ने उसके भाई को जवाब दे दिया। वापस घर ले जाते वक्त रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।