कुरुक्षेत्र में सड़क हादसा: दो दोस्तों की मौत, पिहोवा से आ रहे थे दोनों दोस्त, गांव मुकीमपुर के पास हुई दुर्घट
Sat, 22 Nov 2025 01:52 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
सार
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरते ही गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
कुरुक्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक पिहोवा से कुरुक्षेत्र आ रहे थे, तभी गांव मुकीमपुर के पास उनकी बाइक की टक्कर एक तेज रफ्तार वाहन से हो गई।
विज्ञापन