फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रिंकी ने 100 किलोमीटर मास स्टार्ट में जीता स्वर्ण

Fri, 31 Oct 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
शाहाबाद। साइकिलिंग में भाग लेते ​खिलाड़ी। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। हरियाणा राज्य साइक्लिंग संघ की ओर से आयोजित 17वीं राज्य रोड साइक्लिंग प्रतियोगिता के तीसरे व अंतिम दिन वीरवार को कई रोमांचक मुकाबले हुए। पुरुष वर्ग की 120 किलोमीटर मास स्टार्ट स्पर्धा में कुरुक्षेत्र के विश्वजीत ने स्वर्ण पदक जीता।
कुरुक्षेत्र के ही प्रिंस ने रजत और करनाल के सुमित ने कांस्य पदक अपने नाम किया। महिला वर्ग की 100 किलोमीटर मास स्टार्ट स्पर्धा में हिसार की रिंकी ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया, कुरुक्षेत्र की कविता ने रजत और फतेहाबाद की ज्योति ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष वर्ग की 40 किलोमीटर इंडिविजुअल टाइम ट्रायल में भिवानी के मनजीत ने स्वर्ण, फतेहाबाद के अनिल ने रजत और फतेहाबाद के ही साहिल ने कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं महिलाओं की 30 किलोमीटर इंडिविजुअल टाइम ट्रायल में झज्जर की मीनाक्षी ने स्वर्ण, झज्जर की पारुल ने रजत और हिसार की ज्योति ने कांस्य पदक जीता। मिक्स टीम रिले में फतेहाबाद ने स्वर्ण, करनाल ने रजत और कुरुक्षेत्र ने कांस्य पदक अपने नाम किया। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। मुकाबलों का शुभारंभ अमरजीत सिंह (सरपंच, मामू माजरा) ने किया। इस अवसर पर अरविंद सिंह (सरपंच, सैयदपुर), सुखवंत सिंह (सरपंच, गौरीपुर), गुरबख्श सिंह (सरपंच, सुलखनी), किशोर कुमार (ग्राम सचिव), राकेश कुमार (समाजसेवी) , राज्य साइकिलिंग संघ के सहसचिव जगदीश असीजा, देवेंद्र सिंह, समीर यादव, सुनील पूनिया, सुनील समाना पंजाब सिंह, निर्मल सिंह, अनिल राही, पंकज सिंह, गौरव, नेहा, संगीता सिंह, राजेश सलूजा भाजपा आईटी सह प्रमुख कमल हदूजा अनेक खेलप्रेमी मौजूद रहे।

शाहाबाद। साइकिलिंग में भाग लेते खिलाड़ी। विज्ञप्ति

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें