कुरुक्षेत्र। थानेसर नगर परिषद वार्ड 30 के कांग्रेस पार्षद नरेंद्र चौहान ने अपने समर्थकों सहित भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इन नेताओं ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यशैली और भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहा है।
पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि कार्यकर्ताओं का भाजपा में पूरा मान सम्मान किया जाएगा। इससे पहले नरेंद्र चौहान ने अपने समर्थकों सहित पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा और भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष साहिल सुधा के नेतृत्व में भाजपा पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बडा संगठन है, इस पार्टी में हर कार्यकर्ता को एक जैसा मान-सम्मान दिया जाता है। पार्टी में शामिल होने वाले कार्यकर्ता को मान सम्मान प्रदान किया जाएगा। संवाद