फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगे का सम्मान हर नागरिक का कर्तव्य : सुशील

विज्ञापन
पिहोवा। कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए। विज्ञप्ति
विज्ञापन
पिहोवा। फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से चलाए जा रहे राष्ट्रीय ध्वज जागरुकता अभियान- 2026 के तहत मार्केट कमेटी में कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

इस अवसर पर कमेटी के चेयरमैन तरणदीप सिंह वड़ैच ने इस मुहिम की सराहना करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों से पुराने, खंडित व अनुपयोगी राष्ट्रीय ध्वज एकत्रित कर उन्हें सम्मानपूर्वक पुनर्नवीनीकरण के लिए भेजने का संकल्प लिया।
बैठक में सुशील बंसल, सतीश सिंगला, धर्मपाल धूलगढ़ और पूर्व मंडी प्रधान विनोद बंसल आदि ने निर्णय लिया कि पिहोवा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में राष्ट्रीय ध्वज जागरुकता अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा ।आम नागरिकों को तिरंगे के सम्मान, उसके सही उपयोग और पुराने ध्वजों को गरिमापूर्ण पुनर्नवीनीकरण करवाने के प्रति जागरूक किया जाएगा। सुशील बंसल ने कहा कि यह पहल अत्यंत सराहनीय और समय की आवश्यकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है और इसका सम्मान प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। पुराने और खंडित हो चुके ध्वजों को विधिसम्मत और सम्मानजनक तरीके से पुनर्नवीनीकरण करना राष्ट्रप्रेम की सच्ची अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का हिस्सा बनकर उन्हें गर्व की अनुभूति हो रही है।
विज्ञापन

पूर्व मंडी प्रधान विनोद बंसल ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज जागरूकता अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि एक जन-आंदोलन है, जो नागरिकों को उनके कर्तव्यों की याद दिलाता है।

पिहोवा। कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए। विज्ञप्ति

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें