फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कर्मियों के हितों की रक्षा का लिया संकल्प

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शपथ ग्रहण के दौराप प्रधान सहित कार्यकारिणी सदस्य। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मेस कल्याण कर्मचारी संघ एनआईटी कुरुक्षेत्र की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को हुआ। इस अवसर पर संघ के प्रधान विजय कुमार तिवारी, महासचिव मुराली प्रसाद और उनकी समस्त कार्यकारिणी ने पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में गैर-शिक्षक कर्मचारी संघ एनआईटी कुरुक्षेत्र के प्रधान राकेश कुमार मीणा अपने सहयोगियों के साथ शामिल हुए। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के मेस कर्मचारी संघ के प्रधान सुभाष परचा भी अपने साथियों सहित विशेष रूप से समारोह में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने नव-निर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और संघ के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधान विजय कुमार तिवारी व महासचिव मुराली प्रसाद ने कहा कि संघ कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगा।
किसी भी कर्मचारी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र ही प्रशासन से बातचीत की जाएगी, ताकि सभी कर्मचारियों को उनके अधिकार, सुविधाएं और लाभ समय पर प्राप्त हो सकें। सभी ने संघ की एकजुटता को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

कुरुक्षेत्र। शपथ ग्रहण के दौराप प्रधान सहित कार्यकारिणी सदस्य। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें