फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटारा : उपायुक्त

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। समाधान ​शिविर में अ​​धिकारियों के समक्ष अपनी समस्या रखते आमजन। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर के दौरान उपायुक्त ने आमजन की समस्याएं सुनीं। उन्होंने शिविर से प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों को गंभीरता से लेने और प्राथमिकता के आधार पर उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि इससे आमजन को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी। इस दौरान 30 समस्याएं आईं और 27 का समाधान किया गया। उन्होंने कहा कि लंबित शिकायतों को शीघ्र निपटाकर नागरिकों को सुविधा प्रदान की जाए। उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविर हरियाणा सरकार के सुशासन संकल्प को जमीनी स्तर पर लागू करने का प्रभावी माध्यम है। सभी विभागाध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक शिकायत को निर्धारित समय-सीमा में निपटाया जाए। गुणवत्तापूर्ण एक्शन टेकन रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड की जाए। प्राप्त सभी शिकायतों को पोर्टल पर अपलोड किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें