फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे देश में आर्थिक आधार पर दिया जाए आरक्षण

Sun, 12 Feb 2017 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
पूरे देश में आर्थिक आधार पर दिया जाए आरक्षण - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 किसी एक प्रदेश में नहीं बल्कि पूरे देश भर में आरक्षण आर्थिक आधार पर ही दिया जाना चाहिए। यह मांग अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में उठाई गई। रविवार को महाराणा प्रताप भवन में हुए इस अधिवेशन की अध्यक्षता सभा के संरक्षक महाराज रघुबीर सिंह सिरोही, राजस्थान ने की। जबकि मुख्यातिथि के तौर पर संसदीय सचिव श्याम सिंह राणा रहे।
विज्ञापन


सम्मेलन में आए सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने संबोधन आर्थिक आधार पर ही आरक्षण दिए जाने पर केंद्रित रखे। सभा के राष्ट्रीय महामंत्री मध्य प्रदेश से आए अनिल सिंह चंदेल ने कहा कि आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग सर्वप्रथम क्षत्रिय महासभा ने ही उठाई, जिसका समर्थन आज अनेक राजनैतिक दलों के नेता तथा अनेक सामाजिक संगठन कर रहे हैं। आयोजक सभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र सिंह तंवर ने देश के विभिन्न भागों से आए सभी पदाधिकारियों के समक्ष महासभा को मजबूत बनाने व समाज हित में कदम उठाए जाने का आह्वान किया।

इस राष्ट्रीय अधिवेशन में सभा के संरक्षक एवं पूर्व मंत्री गुलचैन सिंह चारक, सभा के मध्य प्रदेश के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह परिहार, छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह जूदेव, पंजाब से युवा प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राणा, महिला अध्यक्ष सीमा राणा, राजस्थान से महेंद्र कंवर, हिमाचल से सर्वजीत सिंह, यशपाल सिंह राणा, हरियाणा युवा प्रदेश अध्यक्ष शांतनु सिंह चौहान, हिसार के प्रधान महेंद्र सिंह मोयल, पलवल से राष्ट्रीय मंत्री हरेंद्र पाल राणा, पानीपत से नैनपाल राणा, हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष अमरपाल राणा, महेंद्रगढ़ से संवाई सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजाराम, फरीदाबाद के प्रधान राजेश रावत एडवोकेट, इंदौर से आए प्रकाशाचार्य, दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष डॉ. लाल सिंह भिवानी, एडवोकेट एनपी सिंह, पाडिंचेरी क्षत्रिय महासभा के प्रतिनिधि डॉ. उदय कुमार, उत्तर प्रदेश से हर्षवर्धन चौहान, तिलकराज राणा व महारानी पद्मिनी के अतिरिक्त देश-प्रदेश के अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।   
विज्ञापन


राजपूतों के चरित्र हनन पर फिल्म निर्माताओं को दी चेतावनी
अधिवेशन में महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि राजपूतों के चरित्र हनन करने वाले तथा कथित भांड फिल्म निर्माताओं को चेतावनी  दी कि समाज इसे कभी सहन नहीं करेगा। ऐसे निर्माताओं को पूरे देश में कहीं भी इस प्रकार की फिल्मों का निर्माण नही होने दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली ने महारानी पद्मिनी पर कपोल कल्पित चित्रण के माध्यम से राजपूत ही नही बल्कि एक महान भारतीय नारी के चरित्र हनन का प्रयास किया, जिसकी कड़ी निंदा की जाती है। उन्होंने बताया कि पहले भी जोधा अकबर सीरियल का क्षत्रिय महासभा ने सड़कों पर आकर जोरदार विरोध किया था और भविष्य में भी अगर राजपूतों का चरित्र हनन होगा तो यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वापस लिए जाएं मुकदमे
चितौड़गढ़, राजस्थान से आए राष्ट्रीय मंत्री कर्नल रणधीर सिंह ने कहा कि सीरियल जोधा अकबर के प्रदर्शन के दौरान सभा के पदाधिकारियों के ऊपर झूठे मुकदमे बनाए गए। उन्हें वापस लिया जाना चाहिए।

श्याम सिंह राणा को बनाया जाए कैबिनेट मंत्री
क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कर्नल देवेंद्र सिंह ने कहा कि राजपूत समाज में होने वाले सामाजिक कार्यक्रमों के दौरान होने वाले खर्चों पर रोक लगाने की जरूरत है। उन्होंने मृत्यु भोज एवं विवाह में डी.जे. आदि पर पूर्णत प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव रखा। सभा में यह मांग रखी गई कि राजपूत समाज के एकमात्र विधायक श्याम सिंह राणा को कैबिनेट स्तर का मंत्री बनाया जाए।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्याम सिंह राणा ने सभा में उठाए गए सभी विषयों का समर्थन करते हुए अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें