फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड़, बिश्नोई, त्यागी और जट सिख ने भी आरक्षण की मांग

Mon, 29 Feb 2016 12:58 AM IST
अमर,उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक में चारों जातियों के प्रदेशाध्यक्ष ने संयुक्त बैठक में जाट आंदोलन के दौरान प्रदेश में हुई हिंसा की निंदा की। चारों जातियों ने आरक्षण की मांग करते हुए संयुक्त कमेटी बनाई है। जो जल्द इस मामले में प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की ओर से आरक्षण के लिए बनाई गई कमेटी के सामने अपनी मांग रखेगी। बैठक में फैसला लिया गया है कि इस मामले को लेकर 110 लोगों का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में हरियाणा भवन में मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा। बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में अखिल भारतीय रोड़ महासभा के प्रधान नसीब सिंह कारसा ने कहा कि पिछले दिनों में आरक्षण की मांग को लेकर चले आंदोलन में प्रदेश में भाईचारा खराब हुआ है। इस दौरान हुए उपद्रव में भारी जान माल के नुकसान की चारों जातियां निंदा करती हैं। 
विज्ञापन

साथ ही प्रदेश सरकार से मांग करती हैं कि पीड़ितों को मुआवजा दिया जाए। उन्होंने बताया कि रविवार को चारों जातियों के प्रतिनिधियों ने संयुक्त बैठक की। जिसमें  निर्णय लिया गया है कि सरकार से प्रदेश में और केंद्रीय स्तर पर आरक्षण की मांग करेगा। इसके लिए सभी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि सरकार से मांग करने के लिए चारों जातियों से 21 सदस्यीय कमेटी का गठन  किया गया है। जो इस मामले में आगे सरकार से मांग करेंगे। इस मौके पर  रोड़ धर्मशाला के मैनेजर महेंद्र सिंह, मेहर सिंह, मुकेश चौहान, अनंत  राम, राजेश, डॉ. केहर सिंह,    सोमप्रकाश त्यागी, राजबीर त्यागी आदि  उपस्थित रहे। उन्होंने बताया  कि आरक्षण की मांग को लेकर सोमवार को दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में चारों जातियों का दल मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिलेगा। 
ये है कमेटी के सदस्य सर्वसम्मति से फैसला लिया गया है कि कमेटी में ये सदस्य होंगे। जिनमें रोड़ समाज की ओर से प्रधान नसीब सिंह कारसा, वरिष्ठ  उपप्रधान राजकिशन कोल, महासचिव  रोशन लाल मैहला राजेश चौपड़ा, डॉ. जय  सिंह, जट सिख सभा से प्रधान हरपिंद्र सिंह विर्क, कमलजीत सिंह अजराना,  सतनाम सिंह विर्क, जसबीर सिंह, हरविंद्र सिंह, ओंकार सिंह, त्यागी समाज से  अशोक त्यागी प्रधान, सतपाल त्यागी महासचिव, नवीन प्रताप त्यागी और परमिंद्र त्यागी, बिश्नोई समाज की ओर से ओमप्रकाश बिश्नोई, राजेश कुमार, अशोक कुमार व राजकुमार को कमेटी में स्थान दिया गया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें