फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोध प्रकाशन विश्वविद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता : प्रो. सचदेवा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रका​शित शोध साम्रगी के साथ कुवि कुलपति एवं अन्य अ​धिकारी। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति ने बुधवार को यूनिवर्सिटी रिसर्च जर्नल (कला एवं मानविकी) के खंड 59 के अंक-1 (2025) और अंक-2 (2025) और जर्नल ऑफ हरियाणा स्टडीज के खंड 53 के अंक-1 (2025) का विमोचन किया। दावा किया जा रहा है कि यह जर्नल ऑफ हरियाणा स्टडीज हरियाणा के इतिहास, संस्कृति, समाज और समकालीन विषयों पर गंभीर अकादमिक विमर्श को आगे बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन


प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि शोध कार्यों का प्रकाशन विश्वविद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। ये पत्रिकाएं शोध से संबंधित जानकारी और गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान साझा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विशेष रूप से इस बात पर बल दिया कि यूनिवर्सिटी रिसर्च जर्नल एक बहुभाषी पत्रिका होने के कारण विभिन्न विषयों के शोध को आमजन तक पहुंचाने में सहायक है। खासकर भारतीय भाषाओं में ज्ञान के प्रसार में इसकी अहम भूमिका है। शोध लेख विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों के लिए उपयोगी सिद्ध होंगे और क्षेत्रीय अध्ययन को नई दिशा देंगे।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का स्कोप इंडेक्स 105 तक पहुंच चुका है, जो शोध गुणवत्ता और वैश्विक पहचान में निरंतर वृद्धि का प्रतीक है। प्रधान संपादक प्रो. दिनेश गुप्ता ने पत्रिकाओं को विभिन्न प्रतिष्ठित डाटाबेस में अनुक्रमित कराने और यूजीसी-सूचीबद्ध प्रकाशनों में शामिल कराने के लिए किए प्रयासों की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर डीन प्रो. संजीव अग्रवाल सहित प्रो. एसके चहल, प्रो. तेजेंद्र शर्मा, प्रो. हरदीप जोशी, प्रो. कुलदीप सिंह, प्रो. वनिता ढींगरा, डॉ. जितेंद्र भारद्वाज, लोक संपर्क विभाग की उपनिदेशक डॉ. जिम्मी शर्मा, डॉ. पवन, डॉ. आनंद जायसवाल, डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. नीरज बातिश, डॉ. हरिओम फुलिया, रामेश्वर सैनी, राहुल वर्मा और विकास सहित अन्य मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। प्रकाशित शोध साम्रगी के साथ कुवि कुलपति एवं अन्य अधिकारी। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें