फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साध्वी से दुष्कर्म के मामले में डॉक्टर दोषी करार

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश लाल चंद की अदालत ने साध्वी से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में आरोपी डॉक्टर को दोषी करार दिया है। अदालत बुधवार को उसे सजा सुनाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 2016 में ब्रह्मसरोवर स्थित एक आश्रम की साध्वी ने आयुर्वेदिक कॉलेज के एक डॉक्टर पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया था। सेक्टर सात स्थित महिला पुलिस थाने में दी शिकायत में 24 वर्षीय साध्वी ने बताया था कि आरोपी डॉक्टर उनके आश्रम से पिछले कई सालों से जुड़ा हुआ था और वह मुझे अपनी बेटी की तरह मानते था। मैं भी उन्हें बापू कहकर बुलाती थी। साध्वी ने बताया कि एक दिन आरोपी डॉक्टर ने उसे अकेला पाकर गलत नीयत से उसे पकड़ लिया,जिसपर उसने विरोध जताया। इस हरकत के बारे में आश्रम संचालकों को बताने को कहा। जिसपर आरोपी पीछे हट गया। साध्वी ने कहा कि वह कई दिनों तक किसी को शर्म के कारण कुछ नहीं बता पाई, लेकिन वह काफी गहरे तक सदमें में चली गई। एक दिन आश्रम संचालिका ने इसका कारण पूछा तो पूरी बात बता दी। साध्वी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कद दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें