इस्माईलाबाद। भगवान परशुराम संगमेश्वर सेवा ट्रस्ट के सदस्यों का एक दल ट्रस्ट के महासचिव राम रत्न शर्मा की अध्यक्षता में परिवहन मंत्री अनिल विज से मिला। ट्रस्ट ने अंबाला से रेणुका जी हिमाचल प्रदेश में सरकारी बस सेवा शुरू करने की मांग की।
क्षेत्र के श्रद्धालु काफी समय से काफी समय बंद पड़ी बस सेवा को बहाल करने की मांग कर रहे थे। परिवहन मंत्री ने तुंरत प्रभाव अंबाला के जीएम को फोन कर अंबाला से रेणुका जी हिमाचल के लिए बस सेवा बहाल करने के निर्देश जारी कर दिए, जिससे श्रद्धालुओं सहित ब्राह्मण समाज में खुशी की लहर है। इस मौके पर राजेश शर्मा, विजय शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, सौरव शर्मा, विद्या सागर शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। परिवहन मंत्री अनिल विज से बातचीत करते भगवान परशुराम संगमेश्वर सेवा ट्रस्ट के सदस्य